शामली, मई 28 -- शामली। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश का दौरा कर प्रदेश के सभी बकाया जिलों में संगठन के जिला व नगर इकाइयां स्थापित कर संगठन का प्रदेश के 75 जिलो तक विस्तार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक संगठन का विस्तार लगभग प्रदेश के 55 जिलों तक रहा है। गुरुवार को शामली शहर के सुभाष चौक शिव मूर्ति स्थित प्रान्तीय मुख्यालय पर संगठन प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होने वाले प्रदेश दौरे के तहत जुलाई व अगस्त माह में प्रदेश के 75 में से बाकी 20 जनपदों का दौरा कर इन जिलों में *भी संगठन की जिला व नगर इकाइयां स्थापित कर दी जाएगी। इस प्रकार यह संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश में व्यापारी हित में काम करने वाला सब...