प्रदेश बीस सूत्री समिति के सदस्यों को दी बधाई
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। प्रदेश बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति का शनिवार को पुनर्गठन किया गया। इसमे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदेन अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को सदस्यों का चयन किया गया। उनके चयनित किए जाने पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने बधाई दी। बताया कि समिति में बतौर उपाध्यक्ष भाजपा और जदयू के प्रदेश अध्यक्षों संजय सरावगी व उमेश सिंह कुशवाहा को, जबकि सदस्य के तौर पर चेतन आनंद, भारती मेहता और चंदन सिंह को शामिल किया गया है। बधाई देनेवालों में सौरभ साहेब, मनोज कुशवाहा, रंजन कुमार, डॉली मित्तल, रामदत्त महतो, अखिलेश यादव, आलोक यादव, हसनैन अबीर, मुकेश साहनी, राम एकबाल सिंह, साधु शरण कुशवाहा सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.