प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सुनील पहाड़िया ने दी बधाई
पाकुड़, जून 15 -- लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा युवा नेता दिनेश विलियम मरांडी को भारतीय जनता पार्टी का झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पाकुड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील पहाड़िया ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिला उपाध्यक्ष सुनील पहाड़िया ने कहा कि दिनेश विलियम मरांडी के अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती, संबल और नई ऊर्जा मिलेगी। उनके मनोनयन से पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उन्होंने मरांडी के उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने वरिष्ठ नेता डॉ. प्रकाश सिंह को बनाया प्रदेश प्रवक्ता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.