पटना, अप्रैल 28 -- अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राजकुमार शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस नेता रामचंद्र पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, भाई कुंदन गुप्ता ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता 5 मई को दिल्ली रवाना होंगे और प्रदेश नेतृत्व व बिहार प्रभारी के बदलाव की मांग करेंगे। मंगलवार को जारी बयान में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आलाकमान से मुलाकात कर कांग्रेस कार्यकर्ता बिहार में पार्टी की नई टीम गठित करने का प्रस्ताव भी सौंपेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...