पटना, फरवरी 11 -- कांग्रेस नेतृत्व की चेतावनी के बाद असंतुष्ट गुट ने गुरुवार से जनसंपर्क अभियान का दूसरा चरण शुरू करने का ऐलान किया है। असंतुष्ट गुट की बुधवार को बोरिंग कैनाल रोड स्थित मैरेज हॉल में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। नागेंद्र पासवान विकल की अध्यक्षता में बैठक हुई। नागेंद्र पासवान विकल ने कहा कि दलित के नाम पर रो रहे पर एक मंत्री पुत्र, पेट्रोल पंप, होटल तथा अन्य कई व्यापार के मालिक को कोई हक नहीं है कि वह दलित होने का रोना रोए। बैठक में पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने बताया कि 17 मार्च को प्रस्तावित महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सात जिलों की जनसंपर्क यात्रा उत्साहनजक रही। एआईसीसी सदस्य आनंद माधव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के कार्यालय आदेश का कार्यकर्ताओं पर कोई असर नहीं होने वाला है। बैठक में राजकुमार राजन, वसी अख़्तर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.