प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का किया स्वागत
पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन का पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर तिवारी ने स्वागत किया। साथ ही इसे प्रदेश नेतृत्व का संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया। शंकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखंड प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में बनी नई कमेटी संतुलित, समावेशी और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाली है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई प्रदेश कमेटी संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें सभी वर्गों, क्षेत्रों और समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिससे कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.