प्रदेश टॉपर शालू पुंडीर का सम्मान, बेटियों के लिए बताया प्रेरणास्रोत
सहारनपुर, जुलाई 10 -- सहारनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पीजीटी (अर्थशास्त्र) परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर प्रवक्ता पद पर चयनित शालू पुंडीर को मैथिली वैदेही फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। नगर निगम महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और भाजपा नेता सोनम कश्यप ने उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह व भाजपा महानगर मंत्री सोनम कश्यप ने कहा कि शिक्षा महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है और शालू जैसी प्रतिभाएं समाज को नई दिशा देती हैं। इस दौरान फाउंडेशन डायरेक्टर डॉ. रोहिताश कुमार, भानु पुंडीर, सन्नी चौधरी और विकास कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.