प्रदेश जूनियर तैराकी के पहले दिन 14 स्वर्ण पदक झटके
नोएडा, जुलाई 25 -- नोएडा, राजेश शर्मा। प्रदेश जूनियर तैराकी चैंपियनशिप के पहले दिन शहर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वेदांत चंद्रा और उत्सा गंगवार ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लखनऊ में खेली जा रही प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को भी अलग-अलग वर्गों की स्पर्धाएं खेली जाएंगी। वेदांत चंद्रा ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्री स्टाइल में उम्दा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उत्सा गंगवार ने 200 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। इनके अलावा 400 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में शार्वी वर्मा ने सोने का तमगा हासिल किया। आद्या गुप्ता ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। अद्वैता वाजपेयी ने 200 मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.