पटना, फरवरी 4 -- जदयू संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। पार्टी निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत आगामी 29 मार्च तक संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेगी। बुधवार को पार्टी की बिहार इकाई के निर्धारित संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार उर्फ मुन्ना के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें संगठनात्मक चुनाव से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद श्री हेगड़े ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव किसी भी दल के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत रखने की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक प्रक्रिया होती है। हमारी पार्टी प्रत्येक तीन वर्ष में नियमित रूप से संगठनात्मक चुनाव कराती रही है। वर्तमान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.