रांची, अगस्त 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश जदयू ने अपनी नई कोर कमेटी का गठन किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने वर्तमान में गठित कोर कमेटी को भंग करते हुए शुक्रवार को नई कमेटी गठन का आदेश जारी किया है। नई कोर कमेटी में पांच सदस्यों को शामिल किया गया है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने आदेश जारी किया है। कमेटी में नए सदस्यों में तीन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, भगवान सिंह और संजय कुमार सिंह को जगह मिली है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता के पद पर सागर कुमार और निर्मल सिंह को युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि कमेटी पार्टी के नित-प्रतिदिन के संगठन कार्य, सदस्यता अभियान की स्थिति पर नजर रखेगी। साथ ही पदाधिकारियों के चयन संबंधी सुझाव प्रदेश अध्यक्ष को देगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.