मेरठ, जनवरी 23 -- पं.प्यारे लाल शर्मा स्मारक सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन के मंच पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डा. ब्रजेश पाठक ने घोषणा की कि आगामी 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रख्यात कवि डा.हरिओम पंवार को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कवि डा. हरिओम पंवार को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें गौरव सम्मान के साथ 11 लाख रुपये सम्मानस्वरुप दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने डा.हरिओम पंवार को अपना अभिभावक भी बताया। उपमुख्यमंत्री की ओर से मंच से की गई घोषणा के बाद मंच पर मौजूद सभी ने डा. हरिओम पंवार को बधाई और शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...