कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा और प्रदूषणमुक्त बनाने को कानपुर ग्रीन हाइड्रोजन विकसित करेगा। इसके लिए आईआईटी कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इस 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन इनोवेटिव एंड इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम फॉर ग्रीन हाइड्रोजन (इकोजेन)' के प्रस्ताव को राज्य सरकार की अधिकृत समिति से मंजूरी मिल गई है। इसे यूपीनेडा (उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह सेंटर ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन से लेकर उसके उपयोग तक पर अनुसंधान करेगा और राज्य के नेट-जीरो प्रदूषण लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्थान में इस पहल से बहुविषयक शोध को बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों के साथ सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे। सेंटर का नेतृत्व आईआईटी कानपुर के सतत ऊर्...