कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने में आईआईटी कानपुर तकनीक की मदद से लगातार सहयोग कर रहा है। खासतौर पर डीप-टेक से जुड़ी तकनीक में अनुसंधान व नवाचार करने के साथ आईआईटी कानपुर इनसे जुड़े स्टार्टअप को बढ़ावा दे रहा है। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में डीप-टेक के लिए आईआईटी कानपुर मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रहा है। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ड्रोन, साइबर सिक्योरिटी, मेड-टेक, बायो-टेक, सेमीकंडक्टर, सस्टेनेबिलिटी और क्वांटम टेक्नोलॉजी शामिल है। इन सभी सेक्टर में आईआईटी न सिर्फ खुद अनुसंधान व नवाचार कर रहा है बल्कि यूपी स्टार्टअप के तहत युवाओं के स्टार्टअप को मेंटरशिप देकर प्रभावी बना रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.