झांसी, मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए झांसी में कहा कि अखिलेश और उनके पिताजी की चार बार सरकार रही। तब का आंकलन कीजिए। बीजेपी ने प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति दिलाने का काम किया है। यह बात उन्होंने कार्यक्रम से बाहर आते समय पत्रकारों के सवाल दौरान कही। एक होटल में शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक झांसी आए थे। बाहर मीडिया ने सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के विरुद्ध अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्म युद्ध का एलान किया है। इसके जवाब में उन्होंने कह कि सनातन संस्कृति में सभी का सम्मान करते है समाज में कहीं कोई ऐसी भावना न पनपे यही सोच रखते हुए सभी को साथ लेकर चलते है। बीजेपी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर जन जन को जोड़कर चलती है। दूसरे सवाल पर जब पूछा गया कि व...