प्रदेश के 87 निकायों में दो दिन चलेगा सफाई अभियान
गुड़गांव, जून 2 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों में 4 और 5 जून को एक दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तुरंत बाद पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में एक साथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरों की साफ-सफाई में सुधार करना, कचरे वाली जगहों को पूरी तरह खत्म करना, हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण में आम जनता की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत प्रत्येक नगर निकाय अपने क्षेत्र में सबसे अधिक गंदगी वाले एक वार्ड का चयन करेगा। चुने गए वार्ड में जमा कचरे को पूरी तरह हटाकर उस जगह को सुंदर बनाया जाएगा। इसके बाद 5 जून को सुबह 11:30 बजे से मेरा पौधा, मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत पूरे राज्य में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.