कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश के 87 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के प्रक्षेत्रों में अब निगरानी की जाएगी। इसके लिए डोम सीसीटीवी कैमरा आधारित निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके लिए भारत सरकार ने सभी केवीके को बजट जारी कर दिया है। यह जानकारी आईसीएआर-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोन-तीन के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने सभी केवीके के साथ बैठक कर विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि योजना के तहत सभी केवीके में 40 फीट ऊंचे पोल पर 10 मेगापिक्सल के तीन एचडी डोम सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग दिशाओं में लगाए जाएंगे। जिससे पूरे प्रक्षेत्र की प्रभावी निगरानी की जा सके। यह भी पढ़ें- अब केवीके प्रक्षेत्र पर हो रहे कृषि शोधों की सीधी हो सकेगी निगरानी साथ ही, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी को मजब...