गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, वंदना। जीटी रोड स्थित होटल में यूपी पैरा एसोसिएशन और बीएल एग्रो ग्रुप की ओर से गुरुवार को पैरा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यूपी के 52 होनहार पैरा खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन, मेहनत और उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत खिलाड़ियों में राष्ट्रीय पैरा एथलीट्स और पैरा पॉवरलिफ्टिर शामिल रहे, जिसमें पांच खिलाड़ी गाजियाबाद से भी रहे। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (अतिरिक्त प्रभार) नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पैरा खिलाड़ियों को केवल उपलब्धियों के लिए नहीं, बल्कि उनकी हिम्मत, मेहनत और त्याग को प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रदेश के 52 होनहार पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ...