प्रदेश के 5 पुलों और दो सड़कों के लिए 40.85 करोड़ जारी
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता
सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए बजट जारी लोक निर्माण विभाग ने दो सड़कों तथा चार छोटे-बड़े पुलों के लिए 81.76 करोड़ के प्रोजेक्ट के सापेक्ष 40.85 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह धनराशि कुल प्रोजेक्ट की पहली किस्त के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी की गई है। माना जा रहा है कि बजट मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
रायबरेली और सोनभद्र में पुल निर्माण राज्य परियोजना के तहत रायबरेली के सदर विधानसभा क्षेत्र खुरहटी तथा ताला गोपालपुर गांवों के बीच बहने वाली सई नदी पर बड़ा पुल तथा पहुंच मार्ग के निर्माण पर 19.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 9.61 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। सोनभद्र में ओबरा के चोपन ब्लॉक में करवनिया-टापू बिजुल नदी पर बड़े पुल तथा पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.