नोएडा, जुलाई 15 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा व ग्रेनो शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक हब के रूप में उभर रहा है। ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) 2023-24 की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरप्रदेश में उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए आने वाले कुल 5,953 विदेशी छात्रों में से करीब 35 प्रतिशत अकेले गौतमबुद्धनगर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। यह भी पढ़ें- NEET UG : देश में MBBS की 9911 नई सीटें बढ़ीं, 25 नए मेडिकल कॉलेज खुले, कहां कितनी सीटें, राज्यवार ब्योराविदेशी छात्रों की भर्ती ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क में सैकड़ों शैक्षणिक संस्थान है। इनमें हर साल हजारों विदेशी छात्र अपना कॅरिअर संवारने आते हैं। नॉलेज पार्क स्थित शादरा विश्वविद्यालय में हर साल कई देशों से करीब 850 विदेशी छात्र दाखिला लेते हैं। इसके साथ ही गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीय...