लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र देगी। कृषि विभाग के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन व अन्य एकल कृषि यंत्र के तहत 2519 तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना से कृषि यंत्र दिए जाएंगे। अनुदानित कृषि यंत्र पाने के वही किसान हकदार होंगे, जिन्होंने 4 मार्च तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया है। जिन जिलों में लक्ष्य से अधिक आवेदन मिले हैं, सिर्फ वहीं शुक्रवार को ई लाटरी से चयन होगा। लाभार्थियों का चयन/बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र खरीद कर उसकी रसीद व फोटो 10 दिन के भीतर www.agridarshan.up.gov.in या upyantratraking.in अपलोड करन...