लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश के 18 जिलों में कक्षा 5 की गणित एवं सामाजिक विषय तथा कक्षा 8 की गणित एवं विज्ञान की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च को अलग-अलग पालियों में होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने संबंधित 18 जिले यथा आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोण्डा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर तथा वाराणसी में 17 मार्च को प्रथम पाली में होने वाली कक्षा 5 की गणित विषय की परीक्षा तथा 18 मार्च को प्रथम पाली में होने वाली इसी कक्षा की सामाजिक विषय की परीक्षा अब 24 मार्च को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार से कक्षा 8 की 17 मार्च को होने वाली गणित की परीक्षा एवं 20 मार्च को होने वाली विज्ञान विषय की परीक्षा 24 मार्च को पहली व दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.