लखनऊ, जनवरी 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के लगभग 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस राज्यव्यापी अभियान में करीब 1.48 करोड़ विद्यार्थी सहभागी बनेंगे। 16 जनवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के करोड़ों विद्यार्थियों को प्रकृति और परंपरागत ज्ञान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि नई पीढ़ी में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव कैसे विकसित हो इसके लिए विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ उन्हें आर्द्रभूमियों के संरक्षण के महत्व से भी अवगत कराया जाएगा। इसमें पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से छात्र पर्यावरण संरक्षण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.