प्रदेश के 09 जिलों में 13 गो संरक्षण केन्द्रों के लिए 10.41 करोड़ रुपये स्वीकृत
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश के नौ जिलों में 13 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण के लिए 10 करोड़ 41 लाख 56 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत धनराशि का व्यय ललितपुर के हरदारीमादौन, झांसी के लारौनी, हाथरस के नगलागढ़ू, देवरिया के समेरी, कानपुर नगर के नानामऊ, शाहजहांपुर के हसुआजाजू, आगरा के विक्रमपुर और मेढ़ावली, बरेली के फुलासी, अधकटा नजराना और जैनपुर कादिराबाद तथा जालौन के नेकापुर चुरखी और रतहरी में गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना में किया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र के लिए 80.12 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.