बाराबंकी, मार्च 18 -- बाराबंकी। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्यमंत्री खाद्य रशद सतीश चन्द्र शर्मा ने सरकार की योजनाओं और उनसे मिले लाभ से आए बदलाव का व्यौरा पेश किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र को साकार करते हुए यह नव वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन रहे हैं। अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने भी योजनाओं की जानारी दी। जिलाधिकारी शशांक त...