प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में इस बार भगवा रंग के पांटून का इस्तेमाल पुलों के निर्माण में किया गया था। अब उसे हटाने का कार्य पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड चार की ओर से किया जा रहा है। अब तक पांच पांटून पुलों को हटाया किया जा चुका है। इस बीच प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़, फतेहपुर, सीतापुर व उन्नाव जिले में पांटून पुलों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए इन जिलों के विभागीय अधिकारियों ने कुल चार सौ पांटून दिए जाने संबंधित आवेदन यहां आ चुके हैं। खंड के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दस दिन बाद गोदाम से भगवा पांटून जिलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...