मैनपुरी, अगस्त 11 -- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद 16 अगस्त को आगरा के फतेहपुर सीकरी में प्रांती वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन करेगा। इस सम्मेलन के जरिए वैश्य समाज के अधिकारों पर बात होगी और समाज के स्वाभिमान और सम्मान और अधिकारों के लिए आगे की लड़ाई से जुड़ी रणनीति तैयार की जाएगी। मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज की प्रदेश और देश के निर्माण में बड़ी भूमिका है। लेकिन वैश्य समाज को उसकी भूमिका के अनुरूप अनुरूप अधिकार नहीं मिल पा रहे। डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के सामाजिक, राजनीतिक एवं वार्षिक प्रस्ताव इस सम्मेलन में तय किए जाएंगे। वैश्य समाज की एकता को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। वैश्य समाज ने हमेशा प्रदेश और देश के विकास में बड़ा राजनैतिक, आर्थिक ...