फरीदाबाद, अगस्त 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दो बसों को हरी झंडी दिखाकर युवा उद्यमी यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना है। उन्हें अपने नए विचारों को सफल उद्यम में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है। युवा उद्यमी यात्रा के तहत दोनों बसें दिसंबर 2026 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। इस दौरान कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई तथा कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, तकनीकी सहयोग और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।यात्रा यह भी पढ़ें- Jahanabad News: युवाओं में नवाच...