प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज। मिलावटी खाद्य तेल को लेकर अब प्रदेश सरकार गंभीर हो गई है। प्रदेश के बाहर बनने वाले सभी खाद्य तेलों की गंभीरता के साथ जांच की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर अब जिला स्तर पर कमेटी गठित कर दी गई है। पिछले कुछ समय से खाद्य तेलों में मिलावट की खबरें देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही हैं। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने पहले प्रदेश में बनने वाले खाद्य तेलों की जांच के निर्देश दिए। जिले में भी इसके तहत अभियान चला। 73 सैंपल लेकर अब तक जांच की जा चुकी है। अफसरों का कहना है कि प्रदेश के अंदर तैयार होने वाले किसी खाद्य तेल में मिलावट नहीं मिली है। अब प्रदेश से इतर बनने वाले खाद्य तेलों की जांच का निर्देश दिया गया है। अफसरों का कहना है कि प्रदेश के बा...