छपरा, अप्रैल 27 -- पूर्व मंत्री ने सपरिवार हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना मांगी बिहार के विकास और कल्याण की कामना सोनपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू सोमवार को सपरिवार सोनपुर पहुंचे। उन्होंने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, रूद्राभिषेक व पूजा- अर्चना की। वही उन्होंने बाबा हरिहरनाथ को चांदी का कलश और मुकुट भी समर्पित किया। मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री, आचार्य पवन शास्त्री, आचार्य सदानंद पांडेय, बमबम पांडेय, नंद कुमार बाबा ने विधि- विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक और पूजा-का अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने उन्हें अंग वस्त्र व बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने लगभग पां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.