प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार को प्रदेश का पहला शत प्रतिशत डिजिटाइज एवं ई-मुआयना होने का गौरव प्राप्त हो गया है। सोमवार को डीएम ने एनआईसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व परिषद के आयुक्त और मंडलायुक्त प्रयागराज के समक्ष पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद परिषद के आयुक्त और मंडलायुक्त ने इस नवाचार की सराहना करते हुए प्रदेश के अन्य जनपदों को सीख लेने की सलाह दी। जनपदवासियों की सहूलियत के लिए कलक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार के अभिलेखों को ऑनलाइन कर डिजिटाइज करने की प्रक्रिया एनआईसी के पुष्पेन्द्र के नेतृत्व में करीब दो वर्ष से चल रही थी। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री से किसानों की जमीन का डिजिटलीकरण अब राजस्व अभिलेखागार पूरी तरह से डिजिटाइज कर दिया गया है। अब भू...