रामपुर, अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश में शिक्षा की नींव मजबूत करने पर जोरदार प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते अब जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए अब हर सप्ताह एक दिन रीडिंग डे मनाया जाएगा। विद्यालयों में कक्षा दो से आठ तक के छात्र-छात्राएं इस दिन लाइब्रेरी में बैठकर पठन-पाठन करेंगे। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए तैयार किए गए नए शैक्षिक कैलेंडर में लागू की गई है। जनपद के परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निर्धारित शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी। अप्रैल से ही इसकी शुरुआत करते हुए पूरे वर्ष के लिए महीनेवार पाठ्यक्रम तय किया गया है, ताकि समयबद्ध तरीके से पढ़ाई पूरी हो सके। इसकी हर माह प्रधानाध्यापक समीक्षा भी करेंगे। बढ़ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.