गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिंगापुर कंपनियों के सहयोग से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, वेयरहाउसिंग और आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ाना है। गुरुग्राम समेत प्रदेश के छह जिलों में टेक्नोलॉजी-आधारित व्यवसाय विकास केंद्र के रूप में विकसित करना हमारा उद्देश्य है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने टेंटा सेंटर नीति-2026 भी तैयार की है। मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में हरियाणा के पास विशेष फायदा है। मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन मंगलवार को सिंगापुर बिजनेस फोरम के अंतर्गत आयोजित महत्वपूर्ण राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस हुई। मुख्यमंत्री ने एक दर्जन से अधिक सिंगापुर कंपनियों के प्रतिनिधियों, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के पदाधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधि...