पटना, मार्च 2 -- राज्य के चार अस्पतालों में विभिन्न रोगों में पीजी के लिए 12 नई सीटें मिली हैं। इस तरह अब बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में पीजी की सीटें 214 हो गई हैं। डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के तहत ये सीटें मिली हैं। इससे राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने इसकी मान्यता दी है। वहीं, 50 से अधिक सीटों पर स्वीकृति का प्रस्ताव बोर्ड के पास लंबित है। नई 12 सीटों में पटना में आठ सीटें मिली हैं। राजेंद्र नगर सुपर स्पेशियलिटी आंख अस्पताल को नेत्र रोग में चार तथा गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी को बाल चिकित्सा में चार सीटें मिली हैं। मुजफ्फरपुर जिला अस्पताल को एनेस्थिसियोलॉजी में दो और अरवल जिला अस्पताल को बाल चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.