नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के पहलवानों ने दो स्वर्ण सहित नौ पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता शनिवार को बनारस में समाप्त हुई। पहलवानों के आगमन पर रविवार को सेक्टर-71 में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में विकल यादव ने 65 किलोभार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लड़कियों के 59 किलोभार वर्ग में स्वाति यादव ने पहला स्थान हासिल करते हुए सोने का तमगा हासिल किया। 70 किलोभार वर्ग में शिवांश यादव, 92 किलोभार वर्ग में प्रिंस नागर, 135 किलोभार वर्ग में जय यादव, 53 किलोभार वर्ग में डोली यादव, 57 किलोभार वर्ग में रिया नगर, 76 किलोभार वर्ग में कुमारी अंजू, और 65 किलोभार वर्ग में रेनू राना ने कांस्य पदक अपने नाम किए। भारतीय कुश्ती संघ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.