बरेली, मार्च 6 -- निलंबित पीसीएस अधिकारी और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री गुरुवार को बरेली पहुंचे। समर्थकों ने उनसे मुलाकात कर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। यदि किसी सीट पर आवश्यकता पड़ेगी तो गठबंधन भी करेंगे। हम भारी बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। मीडिया से बात करते हुए अलंकार ने कहा कि देश में गैर-सनातनी सरकार है। एससी-एसटी के रूप में देश में पहले से ही एक काला कानून था। अब सरकार यूजीसी लेकर आई है। प्रशासनिक पद पर रहते हुए इन सबसे लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। इसी लिए मैंने इस्तीफा देकर राजनैतिक दल बनाया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए राजनीति में विकल्प दे रहे हैं। हम जनता की सेवा करेंगे। न कि किसी प्राइवेट कंपनी के रूप में कार्य करे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.