मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश की 172 सड़कों को पूरी तरह से 'जाम मुक्त' बनाने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने (सिटी-रीड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेक्शन) प्लान लॉन्च कर दिया है। इस हाईटेक प्लान के तहत अब सड़कों पर 'रूट मार्शल' (मार्ग प्रहरी) की तैनाती की गई है, जो सीधे एआई तकनीक से जुड़े होंगे। इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत इसकी तकनीक है। शहर में लगे हाईटेक कैमरे और एआई आधारित सॉफ्टवेयर रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे। जैसे ही किसी सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार थमेगी या जाम लगेगा, सिस्टम तुरंत कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेगा। यह सूचना सीधा उस रूट के लिए तैनात रूट मार्शल के मोबाइल पर पहुंच जाएगी। मुरादाबाद में 46.3 किलोमीटर का ऐसा इलाका चिह्नित किया गया है जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है। एसपी ट्रैफिक सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.