काशीपुर, फरवरी 26 -- काशीपुर। ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी में दो दिवसीय ग्रैंड एनुअल फंक्शन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की थीम 'अभिव्यक्ति' रखी गई। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ काशीपुर के महापौर दीपक बाली द्वारा किया गया। सीईओ केएस रावत की उपस्थिति रही। दो दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया तथा दश अवतार की प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को मंच पर सजीव कर दिया। साथ ही उत्तराखंड की झांकी ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यहां समापन पर काशीपुर के एडिशनल एसपी स्वप्न किशोर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.