प्रदेश की भाजपा सरकार राहुल गांधी से घबरा रही : गावा
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार राहुल गांधी से घबरा रही है। जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर जनपद से हजारों की संख्या में छात्र, युवा और कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस कार्यक्रम को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दबाव से पीछे हटने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.