पटना, नवम्बर 9 -- आंध्र प्रदेश के शिक्षा एवं सूचना प्रावैधिकी मंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के नेता नारा लोकेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में काफी बदलाव हुआ है। एनडीए सरकार के पहले बिहार में जंगलराज था। अब बिहार व्यवस्थित और बेहतर कानून-व्यववस्था वाला राज्य बन गया है। श्री लोकेश रविवार को भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। आगे कहा कि राज्य की प्रगति को कायम रखने के लिए एनडीए सरकार का होना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि 'नानी' लीडरशिप है बिहार में। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का। इसी प्रकार का नेतृत्व आंध्र प्रदेश में 'नमो' का है, नायडू और मोदी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने में बिहार की बड़ी भूमिका होगी। बिहार के लोग विकास पर वोट दे रहे हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.