प्रदेश की पहली दो मंजिला एलिवेटेड रोड को मंजूरी
नोएडा, सितम्बर 3 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की 130 मीटर चौड़ी सड़क को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एकमूर्ति चौक से शाहबेरी तक डबल डेकर एलिवेटेड रोड और उससे आगे सिंगल एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसकी कुल लंबाई 5.75 किलोमीटर होगी। इससे संबंधित प्रस्ताव पर गुरुवार को हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई। यह प्रदेश की पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगी। अब नोएडा और यमुना प्राधिकरण की सहमति लेकर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि डबल डेकर एलिवेटेड रोड की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जिम्मा सौंपा था। एनएचएआई के सर्वेक्षण में दो वैकल्पिक मार्ग सामने आए। पहले वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.