बागेश्वर, मार्च 29 -- उत्तराखंड क्रांति दल की यहां आयोजित बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी ने संगठन की मजबूती बल दिया। जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब तीसरा विकल्प ढूंढ रही है। 2027 विधानसभा चुनाव को उक्रांद त्रिकोणीय बनाएगी। युवा तथा महिलाएं पार्टी से लगातार जुड़ रही हैं। ब्लॉक कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में जोशी ने कहा कि इन दिनों पार्टी का सदस्या अभियान चल रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की है। लोग बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकाल से परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। जल, जंगल तथा जमीन की लूट मची है। गैसरैंण राजधानी की बात करने वाला कोई नहीं है। राज्य बनने के 25 साल बाद भी राज्य अपने मूल अवधारणा के अनुरूप नहीं बन पाया। लोगों ने राज्य के लिए जो शहादत दी वह बेकार जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.