वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में सभी गोशालाओं को संचालन महिला स्वयं सहायता समूह, एफपीओ को दिया जाएगा। जिससे गोशालाओं को बेहतर तरीके से संचालन सुनिश्चित किया जा सके। रविवार को बीएचयू के कृषि शताब्दि सभागार में उन्होंने ये बातें कहीं। श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7716 गोशालाएं हैं। गोशालाओं के संचालन के लिए प्रति गोवंश 50 रुपये खुराक सामग्री पर खर्च समेत अन्य सुविधाएं सरकार देती है। उन्होंने कहा कि छह करोड़ गोवंश की जरूरत है। जो इस समय महज 1.90 करोड़ है। श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि गौ महोत्सव में गोसेवा आयोग के सदस्यों के साथ प्राकृतिक खेती के पुरोधा सुभाष पालेकर, सुनील मानसिंहका की बैठक होगी। यूपी में अगले पांच साल के लिए गौ आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.