प्रदेश की खराब वित्तीय हालत पर जवाब दे सरकार : तेजस्वी
पटना, जून 12 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि एनडीए की दिवालिया राजनीति और नेतृत्व के कारण खजाना खाली होने से प्रदेश में वित्तीय हालात अराजक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि घटता राजस्व, बढ़ता राजकोषीय घाटा, अत्यधिक कर्ज, भारी ब्याज अदायगी तथा खोखली एवं अदूरदर्शी नीतियों के कारण बिहार कंगाल होने के कगार पर है। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार को इसका जवाब देना होगा कि किन परिस्थितियों में सामान्य मासिक पेंशन देने के लिए आकस्मिक निधि का इस्तेमाल किया गया। पेंशनधारक और हमारे सम्मानित बुजुर्ग और माता-बहनें आपदा नहीं हो सकते, जिनके लिए आपदा राशि से भुगतान करना पड़े? सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या पेंशन कोई आकस्मिक खर्च है? ऐसे में विकास कार्यों और अन्य परियोजनाओं के लिए धनराशि कहां से आएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.