लखनऊ, अगस्त 9 -- -मेदांता न्यूरो कॉन्क्लेव में जुटे देश के न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन लखनऊ, कार्यालय संवाददाता घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना, बाजार का खानपान, बढ़ता तनाव, व्यायाम और खेलकूद से दूरी युवाओं को बीमार बना रही है। प्रदेश का हर चार में से एक वयस्क उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। इससे युवाओं में ब्रेन स्ट्रोक, कमर, गर्दन, रीढ़ की हड्डी समेत कई तरह की न्यूरो से जुड़ी बीमारियों तेजी से बढ़ी रही हैं। ये बातें मेदांता अस्पताल लखनऊ की ओर से आयोजित मेदांता न्यूरो कॉन्क्लेव में न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अनूप कुमार ठक्कर ने साझा की। उन्होंने कहा कि करीब 80% स्ट्रोक को जीवनशैली में बदलाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर इलाज से रोका जा सकता है। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल बीमारियां बुजुर्गों के...