जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने प्रदेश कार्यालय में झारखंड के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साईं से मुलाकात की। झारखंड आगमन के बाद यह उनकी पवन साईं से पहली मुलाकात थी। बंटी ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। बंटी ने कहा कि उन्हें पूर्व में पवन साईं के साथ काम करने का अवसर मिला है। उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व संगठन महामंत्री एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...