मधुबनी, फरवरी 11 -- झंझारपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में झंझारपुर नगर परिषद के नगर अध्यक्ष कुमार राजा सहित पांच मंडल अध्यक्षों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन के सक्रिय व क्रियाशील कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।नगर अध्यक्ष कुमार राजा को संगठनात्मक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन तथा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 43 बूथों पर 'मां की बात' कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर प्रबंधन व संगठनात्मक मजबूती के लिए लखनौर मंडल अध्यक्ष ललन कांत मिश्र, झंझारपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयकांत यादव, झंझारपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह एवं मधेपुर मंडल अध्यक्ष ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.