अररिया, अप्रैल 16 -- अररिया,निज संवाददाता जिले के फारबिसगंज में पिछले दिनों घटित दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए बिहार कांग्रेस कमिटी की आठ सदस्यीय जांच दल शुक्रवार को दोनों मृतकों के घर पहुंच कर मामले की जानकारी लेगी।यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेजा ने देते हुए बताया कि फारबिसगंज में हुए दोहरे हत्याकांड को कांग्रेस पार्टी ने गंभीरता से लिया है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने वरीय नेताओं की एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है।उक्त जांच समिति शुक्रवार को जोगबनी नगर के अमौना फारबिसगंज के पहुंचकर घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण करेगी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी संकलित करेगी।इसके बाद जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.