पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला कांग्रेस ने शनिवार को मेदिनीनगर के सर्किट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन कर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी को उत्साहवर्द्धक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कमेटी में पलामू से बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं को जवाबदेही लिया जाना जिले में संगठन को और अधिक सशक्त करने में मददगार बनेगा। समारोह में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं कैंपेनिंग कमेटी के सदस्य केएन त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला, कोऑर्डिनेशन कमेटी सदस्य रामाशीष पांडे, रामदेव यादव, लाल सूरज, सुधीर चंद्रवंशी, प...