हजारीबाग, जुलाई 3 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। आगामी छह जुलाई को प्रस्तावित जन-अधिकार कार्यक्रम सफल बनाने व तैयारी को लेकर गुरुवार को केरेडारी पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता ने की। जबकि संचालन कांग्रेस मो. दिलदार अंसारी ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव उपस्थित हुए।

बैठक की रणनीति बैठक में 6 जुलाई को आयोजित होने वाले जन-अधिकार कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोयला कंपनियों से प्रभावित विस्थापितों, किसानों एवं ग्रामीणों को उनका अधिकार दिलाने तथा भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 को प्रभावी रूप से लागू कराने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जाएगा। साथ ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्...