प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बाबा का अभिषेक
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी। श्रावण के पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेसजनों के साथ बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद अजय राय ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक परंपरा पूरी दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का संदेश देती है। यह नगरी हमें सत्य, करुणा, सेवा और लोकमंगल का मार्ग दिखाती है। जलाभिषेक में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,श्रीप्रकाश सिंह, डॉ राजेश गुप्ता,सतनाम सिंह,प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, रोहित दूबे आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- यदुवंशी समाज ने पहले सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.